गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए : गोपालमणी

गाय एक पशु नही बल्कि मां का स्वरूप है जिसका सनातन धर्म में एक विशेष महत्व है मनुष्य जीवन में मोक्ष प्राप्ति के लिए गौ माता को साक्षी माना जाता है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रख्यात संत, गौ सेवक गोपालमणी जी महाराज ने कहा की वह साल 2008 से विभिन्न मंचों के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की पुरजोर मांग कर रहे है लेकिन अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा यह मांग पूरी नहीं की गई है कहा की इसी उद्देश्य से आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली मे एक विशाल रैली निकाली जाएगी।

गोपालमणी ने कहा की राज्य सरकार ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के प्रसताव को पास कर केन्द्र को भेजा है केन्द्र सरकार को जन भावनाओं का आदर करते हुए इस मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए। वही श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में व्यापार संघ के कोषाध्यक नागेंद्र उनियाल व समाज सेवी अनिल गोदियाल ने गोपालमणी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान सभागार में उन्होंने गौ भक्तो से गौ रक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर आचार्य परशुराम भट्ट, सुनिल नौटियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, अमरावती नौटियाल , बिना गुंसोला, विधायक प्रतिनिधि मोहन पेटवाल , आशीष जोशी, विजय बुटोला , सोबन सिंह पंवार, खिलानंद नौटियाल, विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR