धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

अजय उनियाल स्मृति न्यास के तत्वाधान में आयोजित श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन श्री कृष्ण जन्म की धूम रही भगवान के जन्मोंत्सव की मनमोहक झांकी में वासुदेव जी के सर पर विराजमान नन्हे कान्हा को देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने को मजबूर हो गए ओर पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया ।

कथावाचक पंडित कपिल देव शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पूर्व के प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा दुराचारी कंश के अत्याचारों को सहन करने के बाद माता देवकी ने भगवान को जन्म दिया यही घटना कंश के अंत का कारण बनी। उन्होंने भागवत कथा  को अनंत ज्ञान का भंडार बताया।बाल व्यास अर्जित नारायण उनियाल ने गड़वाली भक्तिमय गीत ” हिमवंत का देश होला त्रिजुगीनारायण ” गाकर श्रदालुओं मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, सतीश ढौंडियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, आचार्य परशुराम भट्ट, सोहन सिंह पंवार, कथा संयोजक नागेंद्र उनियाल, अनिल गोदियाल, देवेंद्र उनियाल, नरेंद्र पडियार, सुरवीर भंडारी , उम्मेद मेहरा, कैलाश बिष्ट, चिरंजीव जोशी, सुमन नौटियाल, विनोद कंडारी, राजेंद्र रावत, आशीष जोशी, विजय बिंदवाल, राजेश सक्सेना , विजय बुटोला, पीतांबर सेमवाल, आचार्यगण साहित भारी संख्या में मात्रशक्ति मौजूद रही।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR