मसूरी – हिमवंत महिला समूह द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर शहर की छः कीर्तन मंडलीयों को धार्मिक एवं जन-सरोकारों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वैवाहिक कार्यक्रमो में उत्तराखंड के पारंपरिक मांगलिक गीतों को अपनी मधुर आवाज के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए हिमवंत महिला समूह द्वारा कीर्तन एवं भजन संध्या का धार्मिक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता वरुण राज सिंह भंडारी ने कहा कि मसूरी से मैने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है इस शहर से मेरा बचपन से ही गहरा लगाव रहा है। कहां के राज्य निर्माण में मातृशक्ति एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सरोकारों के प्रति मेरी व्यक्तिगत रुचि रही है विशेषकर उत्तराखंड के युवाओं के स्वरोजगार के लिए वह हर संभव मदद के लिए हमेशा सहयोग व मार्गदर्शन के रूप में तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम की संयोजक पुष्पा पडियार ने कहा कि दीपावली मिलन के माध्यम से शहर की छः कीर्तन मंडली को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के गरीब परिवार के मांगलिक कार्य में कीर्तन मंडली अपना निशुल्क सहयोग प्रदान करेगी। कहां की हमारी संस्था निकट भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी करेगी।

हिमवंत महिला समाज द्वारा मां सुरकंडा मलिंगार, नवदुर्गा प्रतापनगर, मां काली कीर्तन मंडली, हुसैनगंज कीर्तन मंडलियों को धार्मिक उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी उनियाल, सुषमा, लीला कंडारी, अनीता पुंडीर , नरेंद्र पडियार, ललित कनियाल सहित शहर के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।
