राज्य की आर्थिकी की रीढ़ कहे जाने वाला पर्यटन विभाग मसूरी में नए पर्यटक स्थल विकसित करने में रहा नाकाम!

: सक्षम अधिकारी की बाट जोत रहा है मसूरी का पर्यटक कार्यालय।

मसूरी – हर साल की तरह 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाने की रस्म अदायगी की जाएगी, लेकिन पर्यटन के महत्व के मूल्य के बारे में साल दर साल मनाया जाने वाला पर्यटन दिवस महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है।

गौरतलब है की विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी, विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को ध्यानाकर्षण करना है।

पर्यटन दिवस के परिप्रेक्ष्य में यदि बात उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी की जाए तो पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पर्यटन विकास के नाम पर यहां पर्यटन विभाग की उपलब्धि नगण्य है।

उत्तराखंड राज्य बनने के 25 साल बाद भी पर्यटन नगरी मसूरी में एक भी नया पर्यटक स्थल विकसित नहीं किया गया है। वही, जो पर्यटक स्थल वर्तमान में गतिमान है वहां पर भी बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है इसकी बानगी पीक पर्यटन सीजन के दौरान देखी जा सकती है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR