: राज्य आंदोलनकारी मंच ने स्मृति चिन्ह भेट कर मुख्यमंत्री का जताया आभार।
: निर्दलीय विधायक द्वारा सरकार गिराए जाने के आरोप मामले में जांच कराए जाने का गोल मोल जवाब दे गए मुख्यमंत्री धामी !
मसूरी – मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल झूलाघर पहुंच कर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान से ही हमें राज्य प्राप्ति हुई है, कहां की आने वाली नई पीढ़ी भी राज्य आंदोलनकारीयों के बलिदान को याद रख सके इसके दृष्टिगत शहीद स्थल के निकट संग्रहालय एवं शहीद स्थल का सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकरियों की सपनों के अनुरूप कार्य कर राज्य के विकास के पैमाने पर चहमुखी विकास करने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री ने बडोनी चौक पर पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इससे पूर्व शहीद स्थल में सर्वधर्म सभा का आयोजन कर शहीदों की आत्मा शांति के लिए शांति पाठ किया गया। यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, त्रिवेंद्र पंवार, प्रदीप कुकरेती सहित अन्य शहरों से आए राज्य आंदोलनकारीयों , राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओ व स्थानीय निवासियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शहीदों के परिवारजन भगवान सिंह धनाई, रवि राज बंगारी, नरोतम सिंह, विजेंद्र नेगी, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, पूरण जुयाल, भगवती प्रसाद सकलानी, प्रदीप भंडारी, निवर्तमान पालिक अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अनिल गोदियाल, अनीता सक्सेना, राजेंद्र रावत विजेंद्र भंडारी, मेघ सिंह कंडारी सहित शहर के सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी, सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य आंदोलनकारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने किया।