भाजपा बंगाल में गलत हथकंडे अपना रही है : कुमारी शैलजा

: … और आखिर कांग्रेस की शरण में शरणागत होना पड़ा पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता को चर्चाओं का बाजार गर्म, कार्यक्रम में समर्थकों का किया भारी जमावड़ा !

: मंच पर बैठे तमाम लोगों को एक होकर अपनी तमाम महत्वाकांक्षाओं को अग्निकुंड में जलाना होगा – गणेश गोदियाल 

: चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम के पोस्टर, बैनर में मसूरी के पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का नाम न होने पर प्रदेश प्रभारी के समक्ष गंभीर नाराज़गी जताई।

: प्रीतम के बयान से कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली, प्रदेश अध्यक्ष मौन !

मसूरी – शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता कारण की जिन्हें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाली पका पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।

किंक्रेग स्थित पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी साल जाने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस धरातल पर कार्य कर रही है व पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं , कहा कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है व कांग्रेस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे है व सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला अपराध चरम पर है, भ्रष्टाचार घोटाले चरम पर है। कांग्रेस अपने हिसाब से प्रदेश में कार्य कर रही है, जनता भाजपा से उब चुकी है। भाजपा के लोग कांग्रेस में आ रहे है, सभी को पता है भाजपा वाले अपनी जेब भर रहे है, गरीबों के लिए कोई नीति नही है, जंगली जानवरों से बचाव की कोई नीति नहीं है जो बडा मुददा है। शीघ्र की प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी बनेगी।

सम्मेलन को भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत, करण माहरा, जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अनुज गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी सुरेद्र शर्मा, मनोज यादव, उपेंद्र थापली, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मसूरी जसबीर कौर, नागेन्द्र उनियाल, दिनेश चौहान, गोविदं पुंडीर, प्रतिमा, मनीष राणा, मनीष गौनियाल, गौरव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR