नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी में तीन विकास योजनाओं को मंत्री मंडल से मंजूरी मिलने के बारे में दी विस्तृत जानकारी।

: गढ़वाल सभा भवन के अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के संबंध मे शीघ्र मुख्यमंत्री से की जाएगी मुलाकात – गणेश कोठारी, महासचिव गढ़वाल सभा 

: लगभग दो दशकों से भिलाडू स्टेडियम निर्माण की मांग हुई पूरी लेकिन फिलहाल वहां पर रास्ते का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे वहां खेल गतिविधियां संचालित कराई जा सके – विजेंद्र पुण्डीर, पूर्व अध्यक्ष एमएसए 

मसूरी – नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि  मसूरी में तीन विकास योजनाओं जिनमें लाइब्रेरी के निकट गड्डी खाना में गढ़वाल सभा भवन का निर्माण , भिलाडू स्टेडियम के रास्ते का निर्माण, प्रस्तावित पूर्ण तहसील को अस्थाई रूप से यूथ होस्टल से संचालित करने के फैसले के जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। कहा कि उक्त कार्यों को अतिशीघ्र शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर बातचीत शुरू की जाएगी।

लेकिन उक्त कार्यों के निर्माण के लिए खेल प्रेमियों व स्थानीय निवासियों के लंबे संघर्ष को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास पूर्व में गढ़वाल सभा द्वारा भवन का निर्माण किया गया था जिससे निर्माणाधीन पुरकुल – मसूरी रोपवे के चलते अधिकृत कर लिया गया था। वही शहर के खेल प्रेमियों व स्थानीय निवासियों के द्वारा लगभग दो दशकों से भिलाडू स्टेडियम के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकारी विभागों की हीलहवाली व वन विभाग के जटिल नियमों के चलते स्टेडियम की फाइलें सरकारी ऑफिसों की धूल फांकती रही। मसूरी तहसील की घोषणा के लगभग तीन वर्ष बाद भी ये कार्य लंबित पड़ा हुआ था लेकिन तहसील को अस्थाई कार्यालय की जगह चिन्हित होने से अपने तहसील संबंधी कार्यों को करने में राहत मिलेगी।

गढ़वाल सभा के महासचिव गणेश कोठारी ने बताया कि लगभग तीन साल से सभा नए भवन की मांग पर्यटन विभाग, सरकार से करती आ रही थी। कहा कि पर्यटन विभाग से लगातार पत्राचार व उच्च विभागीय अधिकारियों से समय समय पर मुलाकात कर पर्यटन विभाग ने उक्त 976 वर्ग मीटर जमीन गढ़वाल सभा को देने के पक्ष में रिपोर्ट प्रेषित की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा भवन के निर्माण से शहर वासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR