मसूरी – कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने झूला घर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी की की प्रतिमाओं पर अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की पिछले 4 सालों में कोई उपलब्धि नहीं है कहा कि राज्य में महिलाओं पर अपराधों के साथ-साथ अन्य घोटालों में सरकार लिप्त है।

शैलजा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सरकार बनाएगी हमारे कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अवकाश पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह परिवार मैं होता रहता है कहा कि बंगाल में भाजपा गलत हथकंडे अपना रही है वहीं चुनाव आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी गुटबाजी से साफ इनकार किया कहा कि सभी मिलजुल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, नागेंद्र उनियाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
