कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा।

मसूरी – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत 15 सितंबर को मसूरी वह आसपास के क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि इस बार मसूरी विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा आपदाग्रस्त क्षेत्र है कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर आपद राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह इस सदी की सबसे भीषण आपदा आयी व विधानसभा में करीब 18 लोगों की जाने गयी है व अभी आठ शव बरामद नहीं किए गये एसडीआरएफ लगातार शवों को खोज करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मलबा बहुत होने पर उन्हें खोजने में परेशानी हो रही है, दो सौ से अधिक लोगों को अस्पताल व स्कूलो में ठहराया है उनके खाने पीने की व्यवस्था कर रहे है, व अभी तक 70 लोगों को राहत के चैक वितरित किए है, कार्लीगाड मझाड़ा के लोगों का पुनर्वास किया जायेगा व संकट की घडी में धामी सरकार उनके साथ खडी है।

उन्होंने कहा कि आज बार्लोगंज, झडीपानी, पानीवाला बैंड, किमी 18, 19, डोमगांव मोड़ पर भारी क्षति हुए अधिकारी कर्मचारी साथ है यातायात सामान्य चले उसका प्रयास कर रहे हैं, मसूरी के लिए वैलीब्रिज का कार्य किया इसके लिए लोनिवि बधाई की पात्र है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौंडियाल, प्रदीप भंडारी, जगजीत कुकरेजा, विजय बिंदवाल, बिरेन नेगी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR