मसूरी – होटल एसोसिएशन द्वारा ओक ग्रोव स्कूल में बृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें 200 बांज, देवदार के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के साथ वृक्षारोपण प्रारंभ किया गया। कहा कि डीएफओ अमित कंवर, वन क्षेत्र अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के अथक प्रयासों से हमें वन विभाग द्वारा वृक्ष उपलब्ध कराए गए।
बताया कि ओक ग्रोव स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार आई.आर.पी.एस, रावत सर , सलीम, स्टाफ वह छात्र-छात्राओं का इसमें भरपूर सहयोग मिला।
अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण स्थल चयन करने में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्र सभासद गौरी थपलियाल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मनुष्य के जीवन में वृक्षारोपण का क्या महत्व है इसकी जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि सफल वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद वन क्षेत्र अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान व क्षेत्रीय सभासद गौरी थपलियाल को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सचिव अजय भार्गव, कोषाध्यक्ष राजकुमार कनौजिया, दीपक गुप्ता, अमित वैश्य, हर्षिता बोहरा, अर्जुन, वन बीट अधिकारी राहुल, पूर्व सभासद सुरेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।