हिमवंत महिला समूह ने मनाया हरियाली तीज पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित।

मसूरी – हरियाली तीज पर्व पर हिमवंत महिला समूह के तत्वाधान में माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित तीज पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ ही पर्यटकों ने उत्तराखंडी लोकगीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में तीस वर्ग आयु में नेहा पडियार, आयु वर्ग पचास में सुषमा रावत, विशेष आयु वर्ग पचास साल में माया चौहान को चुना गया।

गोरतलब है कि विगत एक दशक से उत्तराखंड में हरियाली तीज पर्व मनाने का परिचलन काफी बढ़ा है, जिससे ख़ासकर महिलाओं में इस पर्व के धार्मिक महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी है। निर्णायक मंडल में शशी रावत, नमिता कुमाई, रश्मि सिंह, मालती रावत रही।

इस मौके पर अनिता तलवाल, लीला कंडारी,सीता पंवार, मीना पंवार, पुष्प पुंडीर, मनीषा रोहिला,सुनिता नेगी, राधा आनंद,सोनी,सुमन खरोला सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा पडियार ने किया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR