संविधान दिवस पर बाबासाहेब अंबेडकर को किया याद।

मसूरी –  नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस पर भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए लाइब्रेरी बाज़ार स्थित अंबेडकर चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने कहा कि हमारा संविधान देश की संसद व देश के अंदर राज्य व स्थानियों सरकारों को संचालित करता है, वही संविधान में अधिकार व कर्तव्य दोनों है। कहा कि बाबासाहेब ने संविधान सभा के अध्यक्ष रहते हुए अलग-अलग देशों के संविधानो का गहन अध्ययन कर भारत में एक मजबूत संविधान बनाया है जिसमें भारत के नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी 26 जनवरी तक संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत गोष्टी व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर राम प्रसाद कवि, जी के गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, रफीक अहमद, तेजपाल सिंह, प्रिंस सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR