मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रमुख पर्यटक स्थल कंपनी बाग अब पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, उत्तराखंड के निर्माता, स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से अटल उद्यान कहलायेगा।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संयुक्त रूप से अटल उद्यान का उद्घाटन किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही यहां पर वाजपेयी जी की आदमकद मूर्ति का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जिनका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आज देश को लाभ मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अटल जी का मसूरी से गहरा लगाव रहा है वे कई बार मसूरी प्रवास पर आए है। जन भावनाओं के अनुरूप कंपनी बाग का नाम बदलकर अटल उद्यान रखा गया है। वही यहां पर उनकी मूर्ति लगने से यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटक को उनके बारे में रोचक जानकारियां हासिल हो पाएंगे।
इस मौके पर नगर पालिका प्रशासक अनामिका सिंह, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह कठैत, मनमोहन कर्णवाल, अशोक अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, रजत अग्रवाल, रमेश खंडूरी, धन प्रकाश अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, तन्मीत खालसा, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, चंद्रकला सयाना, प्रमिला नेगी, पुष्पा पुंडीर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह रावत ने किया।