मसूरी – केंद्र व भाजपा शासित राज्य सरकारे महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में कई कल्याणकारी योजनाएं का लाभ देश की जनता तक पहुंचा रही है वहीं महिला आरक्षण बिल पास होने से इसका लाभ महिलाओं को मिलेगा। मसूरी पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन अवसरवादी रहा है। कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा बेहद सक्रिय होकर सदस्य बना रहा है।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल जगजीत कुकरेजा, चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई, राजेश्वरी नेगी, पुष्पा पुंडीर, जोगिंदर कुकरेजा, सुनील कुमार, राजेश शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।