राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी।

: 2 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी को दी गई श्रद्धांजलि।

मसूरी –  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी निवास सोसायटी, कांग्रेस भवन, गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की आदर्शों व संकल्पों को हमे अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। कहा कि आज की युवा पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, सतीश ढौंडियाल, राम प्रसाद कवि सहित शहर के राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR