मसूरी – जौनपुर विकासखंड के तुनेटा गांव में ततैया के काटने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हुई जिससे गांव में मातम छा गया। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह रौंछेला ने बताया कि रविवार को सुंदरलाल उम्र 47 वर्ष व उनका बेटा अभिषेक 8 वर्ष जंगल में गाय चराने गए थे जहां ततैया के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही गांववासी उन्हें जंगल से घर लाए और घरेलू इलाज भी किया, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार न होने के कारण दोनों को सिविल अस्पताल मसूरी लाया गया। बताया कि डॉक्टरो द्वारा काफी इलाज करने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
उन्होंने कहा कि सुंदरलाल ही पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे व उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने वन विभाग एवं राज्य सरकार से सुंदरलाल के परिवार को उचित मुआवज व आर्थिक सहयता देने की मांग की है।
सिविल अस्पताल के डॉ० खजान सिंह चौहान ने बताया की दोनो पिता पुत्र को ततैया द्वारा काटा हुआ था जिन्हें गंभीर अवस्था मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था काफी उपचार के बाद भी उनकी हालत मे सुधार नही हुआ व दोनो की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।