…. और राममय हुई पहाड़ों की रानी।

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होते ही पर्वतों की रानी मसूरी में भी राम उत्सव शुरू हो गया शहर के मंदिरों मे श्री राम की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ करने में श्रद्धालु राम भक्ति में लीन दिखाई दिए।

वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सनातन धर्म मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर , बाल्मिकी मंदिर व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंच कर राम दरबार मे प्रसाद चढ़ा कर प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण किया। सनातन धर्म सभा द्वारा सनातन धर्म मंदिर लंढौर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो की पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाज़ार, झूला घर होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी चौक पहुंची। शोभा यात्रा में राम धुन पर युवा थिरकने को मजबूर हो गए वही राम भक्तो ने श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।

वही ग्रीन चौक पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शोभा यात्रा का स्वागत किया व प्रसाद वितरण कर क़ौमी एकता का संदेश दिया। शोभा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर अनेक संस्थाओं द्वारा भंडारे एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर समति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता , राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, मंत्री सुरेश गोयल, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राम कुमार गोयल, बाल्मिकी मंदिर समिति के किशोर कुमार, व्यापर संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत , महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, पुष्पा पडियार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR