प्रमुख वन संरक्षक ने ली समीक्षा बैठक।

मसूरी वन प्रभाग के रायपुर रेंज के अंतर्गत मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रकरण की समीक्षा के लिए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डा० समीर सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बैठक में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार मुख्य वन संरक्षक यमुना वृत , विनय भार्गव प्रभागीय वनाधिकारी  मसूरी वैभव कुमार सिंह मौजूद रहे।

वही एसडीओ डा० उदय नंद गौड ने बताया कि प्रभागिय वनाधिकारी के नेत्रित्व में विभागीय अधिकारियों, रेस्क्यू टीम व 30 वन कर्मियों के साथ रायपुर रेंज के अंतर्गत गबर सिंह बस्ती, रिस्पना नदी क्षेत्र मे सर्च अभियान चलाया गया। बताया की सोमवार रात्री में उक्त क्षेत्र में गुलदार के पगमार्ग पाए गए थे जिसके बाद दोनो पशुचिकित्सा अधिकारयों द्वारा पगमार्ग वाले स्थानों का निरीक्षण कर पीओपी सैंपल लिया गया वही उक्त स्थल पर गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे , पांच कैमरा ट्रैप, दो लाइव कैमरे लगाए गए है वही वन विभाग दोनो रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने बताया की मुख्य वन संरक्षक, नरेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ आईटी पार्क क्षेत्र का भ्रमण कर गुलदार को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR