टिहरी संसदीय क्षेत्र से बहेगी बदलाव की बयार : गुनसोला

टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का नगर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत कर चुनावी बिगुल फूंका। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में गुनसोला ने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र से ही बदलाव की बयार बहेगी जीरो टॉलरेंस की सरकार 168 सवालों के प्रति जवाबदेह हैं। आयुष्मान कार्ड के बहाने 85लाख मृत व्यक्तियों के क्लेम लेने वालो के नाम अभी तक उजागर नहीं हुए हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गुनसोला विजयी बनाकर राजशाही के मिथक को छोड़ने का संकल्प लें। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गोदावरी थापली ने कहा कि राज्य सरकार में हुए घोटालों का जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। इस मौके पर सीपीआई के सचिव देवी गोदियाल,सीटू के भगवान सिंह, प्रकाश राणा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, वीरेंद्र कैनतूरा रमेश राव, रामप्रसाद कवि सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजेद रहे कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR