जोशी ने किया ट्रीटमेंट कार्य का भूमि पूजन।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो गया है जिसका मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर किया। उक्त योजना 21 करोड़ 75 लाख की लागत से बनाई जा रही है।

मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के निकट लगातार हो रहे भूस्खलन होने से मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके निस्तारण की मांग लगातार की जारी रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इस क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के दिशा निर्देश दिए गए थे उसके बाद मकर संक्राति के दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलोगी धार पहुंच कर ट्रीटमेंट कार्य का भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवा दिया गया है और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 6 माह के भीतर कार्य को पूर्ण करा लिया जाय। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी महत्ता को देखते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया था जिसके बाद इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण भी काश्तकारों के साथ ही पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही बारिश और बर्फबारी होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 22 करोड रुपए की लागत से इसका कार्य होना है जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू हो गया है और बरसात से पहले इसे पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सुंदर सिंह कोटाल, भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, नमिता कुमाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, अभिलाष, विजय ेिबंदवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR