मॉल रोड, कैमल्स बैक रोड पर बोलार्ड लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन और कुछ पालिका सभासद आमने सामने।

: सोमवार को एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका सभासदों की होगी बैठक।

: कैमल्स बैक रोड, ग्रीन चौक, हैम्पटन कोर्ट स्कूल गेट, बाराकैंची में प्रस्तावित है बोलार्ड लगना।

मसूरी – स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर में कई जगह प्रस्तावित बोलार्ड लगाने का कुछ पालिका सभासदों ने विरोध किया है। सभासदों का कहना था मॉल रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बोलार्ड लगाने से ट्रैफिक आवाजाही में दिक्कत होने के साथ राहगीरों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

पालिका सभासद गीता कुमाई ने स्थानीय प्रशासन पर बिना जनप्रतिनिधियों के राय के एक माह बाद मॉल रोड पर बोलार्ड लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बोलार्ड लगाने को लेकर शासन कोई ठोस नीति नहीं बना रहा है, पिछली बोर्ड में बोलार्ड लगाए गए थे लेकिन खराब रखरखाव व गुणवत्ताहीन कार्य के चलते खराब पड़े है। उन्होंने कहा कि गर्ग डिस्पेंसरी की बुनियाद की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है जिससे भी ठीक नहीं कराया गया वहीं फास्टैग भी नहीं लगाया गया है और न ही स्थानीय लोगों का सत्यापन कराया गया है। उन्होंने कहा कि मॉल रोड में कैमरे के साथ साथ मैनफोर्स लगाना भी जरूरी है।

पालिका सभासद सचिन गुहेर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लगाए जा रहे बोलार्ड के बारे में जनप्रतिनिधियों को जानकारी देनी चाहिए। कहा कि चार चार बोलार्ड शहर के चारों तरफ लगाए जाने से ट्रैफिक बाधित होगा वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों में कई बार गांधी चौक का सौन्दर्यकरण किया जा चुका है, लेकिन चौक की स्थिति बदहाल बनी हुई है। सचिन ने शासन से एमडीडीए के साध मिलकर गरीबों के लिए आवासों का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मॉल रोड, कैमल्स बैक रोड पर बोलार्ड लगाए गए तो वह इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR