भाजपा प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने पुरकुल मसूरी रोपवे के दो दिन में 26 पिलरों का ग्राउंड जीरो पर जाकर मौका मुआयना किया।

: ₹ 285 करोड़ से शुरू हुई परियोजना की लागत अब ₹ 350 करोड़ पहुंच गई है व तह समय पर संचालन भी प्रारंभ किया जाना मुश्किल है : रवींद्र जुगरान

मसूरी – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने एक बार फिर पुरूकुल रोपवे योजना के लिए बनाये जा रहे रोपवे पिलर का निरीक्षण किया व बताया कि बहु प्रतिक्षित महत्वाकांक्षी परियोजना पुरकुल मसूरी रोपवे के 26 पिलरों का दो दिन में धरातल पर जा कर ग्रांउड जीरो पर मौका मुयाना किया गया और पिलरों की सुरक्षा व काम की प्रगति का जायजा लिया।

रवीन्द्र जुगरान ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि लगभग 5 -6 पिलरों की सुरक्षा कारणों से जांच की आवशयकता है। वहीं उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण की गति धीमी होने पर इस योजना के तय समय में पूरा होना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि प्रारम्भ में यह परियोजना लगभग 285 करोड़ की थी जो लगभग अब 350 करोड़ तक पहुंच गई। रोपवे की दूरी लगभग साढ़े पांच किलोमीटर है व पुरकुल से मसूरी का सफर लगभग 35 मिनट का होगा 52 के लगभग कैबिन होंगे। इस परियोजना को सितंबर 2026 में पूरा होना था पर अब मई 2027 में काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। रवीन्द्र जुगरान ने आशंका व्यक्त की है कि कार्य की रफ्तार गति देखकर प्रतीत होता है की रोपवे का संचालन तय सीमा में प्रारम्भ होगा ऐसा नही लगता है। जिसके कारण इस सेवा का लाभ आने वाले सीजन में भी पर्यटकों को नहीं मिल पायेगा। रवीन्द्र जुगरान के साथ पिलरों का मौका मुआइना करते समय पर्यावरण प्रेमी डा. दीपक जोशी व रवीन्द्र सिंह गुंसाई भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 4 पिलर खड़े नही हो सके हैं।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR