मसूरी – एमपीजी कॉलेज, मसूरी में बुधवार को सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल के निर्देशन में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अंकिता एवं अर्चना ने प्रथम स्थान, अंजलि पवार एवं गार्गी ने द्वितीय स्थान, जबकि मुस्कान एवं रूपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इसमें सिमरन खैरा ने प्रथम स्थान, महक ने द्वितीय स्थान, जबकि रब्बी जिकरा एवं आयशा जमाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शालिनी गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कलात्मक अभिरुचि एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। साथ ही, विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच भी प्राप्त होता है।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. तुषार कंडारी, डॉ. भारतेंदु बिष्ट, अनिल एवं विनोद कंडारी ने निभाई। कार्यक्रम में डॉ. वर्षा, दीपिका टॉक, नीलम कोठारी, डॉ. दिनेश जैशाली, छात्रसंघ अध्यक्ष वेदांत थापली, अनुज पंवार सहित छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।
