मसूरी – एमडीडीए ने देहरादून मसूरी मार्ग पर गलोगीधार के निकट एक अवैध निर्माण को सील कर बड़ी कार्रवाई की है जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि देहरादून मसूरी मार्ग पर गलोगीधार के निकट नितिन खन्ना द्वारा एमडीडीए से बिना अनुमति के मानचित्र स्वीकृति कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे संयुक्त सचिव एमडीडीए के आदेश संख्या 463 एवं केस संख्या R-1177/2026 दिनांक 03/08/2026, 07/08/2026 के आदेश पर विभागीय सुसंगत धाराओं के तहत सील किया गया है।
उन्होंने कहा कि शहर में बिना एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृत करने वाले अवैध निर्माण कार्यों पर विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गौरतलब है कि मानसून के दौरान घने कोहरे व बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण कराए जा रहे है।

इस मौके पर अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर उदय सिंह नेगी, इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
