सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत चामासारी का शहर से संपर्क कटा।

: कई जगह भूस्खलन व सड़के बंद है, लेकिन मौके पर कोई भी संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे – विक्रम रावत,  प्रधान, ग्राम पंचायत चामासारी 

मसूरी – विगत रात्रि हुई भारी बारिश के कारण बार्लोगंज से ग्राम पंचायत चामासारी को जाने वाली मुख्य सड़क पर भारी भूस्खलन और कई जगह सड़के टूटने से मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो चुकी है। जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

ग्राम पंचायत चामासारी के प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत चामासारी की मुख्य रोड पूरी तरह से बंद हो चुकी है बालोगंज से चमासारी तक जाने वाली मोटर रोड कटने की वजह से ग्रामीणों का एक मात्र मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। कंपनी बाग के आगे सड़क का एक हिस्सा पहाड़ी खिसकने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते भी पूरी तरह बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से अनुरोध है कि सड़क के बंद हिस्से को खोलने के लिए जल्द से जल्द मशीनें उपलब्ध कराई जाएं।

बंद इलाकों में, बारलोगंज झाड़ीपानी से सिमियाना तक की 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बंद है। सिमियाना से चामासारी तक का पैदल रास्ता भी बंद है। राजपुर से तालियानीगाड तक सड़क का हिस्सा भी बंद हो गया है। सिमियाना कंपनी बाग से तालियानीगाड तक की सड़क भी बंद है। और खेत वाला की रोड पहले से ही बंद पड़ी हुई है।

पीडब्लूडी के सहायक अभियंता अरविंद सतरिया ने बताया कि बार्लोगंज चामासारी मार्ग को खोलने के लिये जेसीबी मशीन भेज दी गई है उक्त मार्ग पर भूस्खलन कई जगह सड़क बंद होने से मार्ग को खुलने में टाइम लगेगा विभाग जल्द से जल्द उक्त मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR