स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को होगा लाभ : मुख्य अभियंता

मसूरी – यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के निर्देश पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शहर के विभिन्न संगठनों, आम जन मानस, प्रबुद्धजनों एवं उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभों के अलावा अन्य उपभोक्ताओं की समस्याओं के बारे में संवाद किया।

यूपीसीएल के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि पी.सी. ध्यानी के निर्देशों पर  राजकुमार मुख्य अभियंता यूपीसीएल द्वारा मसूरी क्षेत्र का दौरा अधीक्षण अभियंता राहुल जैन के साथ किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा मसूरी में विद्युत व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, भविष्य की तकनीकी आवश्यकता के साथ-2 आम जनमानस की आकांक्षाओं को भी जानने के निर्देश दिए गए जिससे उन्हें भी भावी योजनाओं में सम्मिलित किया जा सके। इस क्रम में उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय टीम के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व अवर अधियंता के साथ होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, स्थानीय व्यापारी के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं से भी बात की गई। जिसमें उन्हें स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया गया ।

सामान्य तौर पर सभी द्वारा वर्तमान विद्युत व्यवस्था से संतुष्टि जताई गई तथा आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों/ लाइनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने हेतु विभाग की सराहना की गई ।भूमिगत लाइन की आवश्यकता पर जोर दिया गया साथ ही अधिक CSS लगाने का अनुरोध किया गया, जिससे सुरक्षा व सौंदर्य भी बढे। मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश के अनुरूप शीघ्र समाधान कराया जायेगा तथा उपभोक्ता हित सर्वोपरि होगे ऐसा आश्वस्त किया गया।

इस मौके पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, अधिशासी अभियंता एस.डी.एस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR