वी.आई.पी बनकर मसूरी में हूटर बजाने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, वाहन किया सीज।

मसूरी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 80 HY 3007 (THAR), ब्लैक कलर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से हूटर लगाया गया था, जिसका प्रयोग कर वाहन चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था।

वाहन में अवैध रूप से हूटर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

सीज वाहन का विवरण :

वाहन संख्या : UP 80 HY 3007 (THAR), ब्लैक कलर

वाहन चालक : शिवम धाकड़

पिता का नाम : श्रीराम धाकड़

निवासी : नई की मंडी, शाहगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR