: अवैध निर्माण कार्यों पर सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी, विगत सप्ताह आठ अवैध निर्माण सील किये गये – राहुल आनंद, संयुक्त सचिव एमडीडीए
मसूरी – एमडीडीए द्वारा शहर में किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों पर शिकंजा कसते हुए आज एक और अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि सोमवार को एमडीडीए द्वारा मौसानिक लॉज बस स्टैंड पर पूर्व नगर पालिका बोर्ड द्वारा बनाए गए एक बहुमंजिला भवन को सील कर दिया गया था जिसका स्थानीय निवासियों ने भारी विरोध किया। वहीं आज एमडीडीए ने आर के वर्मा रोड पर एक अवैध निर्माण को सील किया।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि आर के वर्मा रोड पर विराट जायसवाल द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को संयुक्त सचिव एमडीडीए के आदेशानुसार सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण कार्य करने वालों पर लगातार विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

इस मौके पर अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
