मसूरी – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों एवं संचालकों के दस्तावेजों, सत्यापन अभिलेखों तथा आवश्यक वैधानिक अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान स्पा सेंटर गुरुदेव ट्रेडिशनल आयुर्वेदा एंड स्पा संचालक द्वारा कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया, जिस पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹500/- का चालान किया गया तथा धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत माननीय न्यायालय हेतु ₹10,000/- का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा सभी स्पा सेंटर संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने यहां कार्यरत समस्त कर्मचारियों का समय से पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के चेकिंग एवं सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेंगे।
