अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, रैली का किया गया आयोजन ।

मसूरी – अग्निशमन विभाग द्वारा विगत एक सप्ताह से मनाया जा रहा सेवा सप्ताह का आज राजकीय कार्यालय एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा की जानकारी, प्रशिक्षण प्रदान कर समाप्त हो गया।

गौरतलब है की विगत एक सप्ताह से अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा, प्रशिक्षण को लेकर शहर में जन जागरूकता रैली निकाल कर, स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया।

वहीं आज अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस के अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों को योगाभ्यास एवं फायर स्टेशन पर वृक्षारोपण का कार्य कराया गया। तत्पश्चात समस्त कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह की समापन रैली का आयोजन किया गया जिसके तहत मसूरी क्षेत्रांतर्गत संचालित राजकीय कार्यालय एवं व्यवसायिक संस्थानों तथा आम जन मानस को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी/प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR