देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मसूरी विधानसभा से पेश की टिकट की दावेदारी।

: विधानसभा 2027 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को संगठन के भीतर से ही मिलने लगी चुनौती !

: मसूरी विधानसभा सीट किसी व्यक्ति की नहीं भाजपा की सीट है – सुनील उनियाल गामा

: गामा के टिकट दावेदारी के बयान से भाजपा संगठन व शहर में बढ़ती तपिश के चलते चर्चाओं का बाज़ार गरम !

मसूरी – विधानसभा चुनाव 2027 में अभी लगभग एक साल से भी कम का समय बाकी रह गया है वही, इस बीच देहरादून नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर कर टिकट की दावेदारी पेश की है जिससे भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक में हलचल तेज हो गई हैं।

पूर्व मेयर गामा द्वारा मसूरी विधानसभा से टिकट की दावेदारी का बयान विभिन्न समाचार चैनलों, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस बयान से मसूरी से चार बार के विधायक और वर्तमान में धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में संगठन के भीतर ही चुनौती मिलने लगी है।

गामा ने बताया कि मसूरी विधानसभा सीट बीजेपी की सीट है यदि कोई व्यक्ति कहे की यह मेरी सीट है ऐसा नहीं है और कमल के निशान पर चुनाव लड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व में संगठन के कई पदों पर पार्टी के लिए कार्य किया है और मैं पूर्व में देहरादून नगर निगम का मेयर भी रह चुका हूं। कहा कि हर किसी कार्यकर्ता को मौका मिलना चाहिए व टिकट की दावेदारी करना सभी का अधिकार है। बकौल गामा मेरी भी इच्छा है कि मैं मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ूं और मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझे प्रत्याशी बनाएगी और चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR