मसूरी – नए साल के आगमन में मात्र कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं शहर में आए पर्यटक खुशनुमा माहौल में नया साल का जश्न मना सके इसके दृष्टिगत मसूरी पुलिस ने सीओ मसूरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला।

सीओ मसूरी मनोज के असवाल ने बताया कि मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से सुप्रसिद्ध है और यहां नए साल की सेलिब्रेशन के लिए बाहरी प्रदेशों के पर्यटक आए हैं, कहा कि यह फ्लैग मार्च गांधी चौक से पिक्चर पैलेस तक निकला गया।

उन्होंने बताया कि शहर को 14 जोनों में बांटा गया है जिसमें 3 इंस्पेक्टर, 24 सब इंस्पेक्टर, 60 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। कहा कि सभी पर्यटक नए साल का सेलिब्रेशन अच्छे से कर सकें और सुरक्षा का भाव महसूस कर सकें और यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाए जिसके लिए पुख्ता पुस्तक इंतजाम किए गए हैं। कहा कि यदि कोई भी हुड़दंग या बदमाशी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है।
