भादराज मंदिर से आगे ट्रैक पर गए दो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया।

मसूरी – भद्रराज मंदिर ट्रैक क्षेत्र में ट्रैक पर दो व्यक्ति रास्ता भूलने के कारण काफी समय तक जंगल में फस रहे रात्रि में अंधेरे की वजह से पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद में व्यक्तियों को सकुशल ढूंढ निकाला।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार रात्रि सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति भादराज से आगे ट्रक पर गए थे। जो वहीं फंस गए हैं और रास्ता भूल गए हैं। रात्रि का समय व जंगली जानवरो का खतरा होने के कारण घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त सूचना पर चीत हैप्पीवैली में नियुक्त कर्मचारियों को उक्त व्यक्तियों के ढूंढ खोज करने हेतु तत्काल रवाना किया गया चीत हैप्पीवैली में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा अपने अथक प्रयासों से और काफी मेहनत से दोनों व्यक्तियों को ढूंढ कर सकुशल बरामद किया गया। बरामद होने के पश्चात दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बरामद व्यक्तियों का विवरण-

1. निखिल कुमार सिंह उमर 28 वर्ष निवासी डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस मीडिया विलेज डेल कोर्टयार्ड यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश।

2. मनप्रीत कौर उम्र 31 वर्ष निवासी उपरोक्त

नाम कर्मचारी-

1. कांस्टेबल जसपाल सिंह कोतवाली मसूरी

2. होमगार्ड आनंद कोतवाली मसूरी।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR