: धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, एक देश एक चुनाव पर गोष्ठी का किया जाएगा आयोजन।
मसूरी – भाजपा का स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी इसके दृष्टिगत भाजपा मसूरी मंडल द्वारा महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भाजपा की साख बढ़ी है, उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विश्व मंच पर अपना संबोधन देता हैं तो पूरा विश्व इसका संज्ञान लेता है। आज देश के कई प्रदेशों में भाजपा सत्ता में है जो की पार्टी कार्यकर्ताओं कि मेहनत का प्रतिफल है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा, वही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर उनका सम्मान किया जाएगा। कहा कि अंबेडकर जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, आर्यन देव उनियाल, रजत अग्रवाल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, अमित भट्ट, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
