कांग्रेस ने मंजू भंडारी को बनाया नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी।

: पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के करीबी माने जाते हैं मंजू भंडारी के पति, पूर्व सभासद रमेश भंडारी।

मसूरी – कांग्रेसी ने नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंजू भंडारी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। मंजू भंडारी नगर पालिका में तीन बार सभासद रहे रमेश भंडारी की धर्मपत्नी है। जो कि ग्राम पड़िया पट्टी रैका, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है। भंडारी को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का काफी करीबी माना जाता है दोनों क्षत्रपों से नज़दीकी का लाभ लेते हुए वह अपनी धर्मपत्नी को टिकट दिलाने में कामयाब रहे।

पूर्व सभासद रमेश भंडारी ने बताया कि उनका परिवार आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। बताया कि साल 1953 में उनके ताऊजी रघुनाथ सिंह भंडारी, साल 1959 में उनके दादाजी रायसिंह भंडारी व पुनः 1970 में उनके ताऊजी रघुनाथ सिंह भंडारी नगर पालिका मसूरी में बतौर सभासद अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं 2003, 2008, 2013 में नगर पालिका सभासद रहते हुए क्षेत्र का विकास किया।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी ने पार्टी हाई कमान, नगर कांग्रेस कमेटी, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के सहयोग से चुनाव मैदान में उतरेंगी वही सभी को साथ लेकर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर शहर के विकास के लिए कार्य करेंगी।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR