: टिहरी जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है मीरा।
मसूरी – आखिरकार भाजपा पार्टी संगठन ने मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आरक्षित महिला ओबीसी सीट पर मीरा सकलानी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पार्टी संगठन ने मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक शिक्षित एवं अनुभवी महिला को प्रत्याशी बनाया है सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजूट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने प्रदेश नेतृत्व, पार्टी संगठन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सब की आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी। कहा कि निकाय चुनाव में सभी के सहयोग के साथ वह पूरे दमखम के साथ पालिका चुनाव में उतरकर एक बड़ी जीत हासिल करेंगी।