वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर, बढ़ाई गश्त।

मसूरी – दीपावली पर्व पर वन विभाग द्वारा उल्लू, सांप, कछुआ सहित अन्य वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में शिकारीयों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए वन विभाग द्वारा पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। कहा कि उल्लू सहित अन्य वन्यजीवो के शिकार को रोकने के लिए मसूरी, रायपुर, कैम्पटी, भद्रीगाड़, बिनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी, थत्यूड, देवलसारी के रेंज अधिकारियों, कर्मचारियों को वन सीमाओं में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि मसूरी वन प्रभाग में अभी तक वन्यजीवों के शिकार की अभी तक कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है।

गौरतलब है कि विगत वर्ष दीपावली पर्व के दौरान मसूरी चंबा टिहरी बायपास मार्ग पर धोबी घाट के निकट उल्लू के शिकार की घटना सामने आई थी जिसको लेकर वन विभाग पुराने शिकारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR