भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिवस।

मसूरी –  देश के गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम के साथ मनाया। कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए वहीं पिक्चर पैलेस चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमित शाह की सहासिक निर्णयों के चलते ही आज देश की आंतरिक सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के दूरगामी परिणामो का लाभ देश को मिल रहा है। कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 35 ए व 370 को समाप्त कराने में शाह की अहम भूमिका रही है। गणेश जोशी ने शाह के जन्मदिवस पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, रजत अग्रवाल, अवतार कुकरेजा, राजेन्द्र रावत, आशुतोष कोठारी, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल अमित भट्ट सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR