शहीदे ए आजम भगत सिंह की 117वीं जयंती मनायी।।

मसूरी – भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की 117वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में उनके बलीदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इप्टा मसूरी की अध्यक्षा ममता कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से शाहिद ए आजम की जयंती पर भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है। कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगत सिंह के बलिदान को स्मरण करना चाहिए। कार्यक्रम में इप्टा के सदस्यों द्वारा जनगीत गा कर भगत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल , सतीश ढौंडियाल, उपेंद्र थापली, देवी गोदियाल, नागेंद्र उनियाल, जगजीत कुकरेजा, सुरेश गोयल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, संजय, जोगिंदर कुकरेजा, सुधीर डोभाल, मुलायम सिंह रावत, मनीष कुकशाल, अतुल अग्रवाल, माधुरी टम्टा सहित शहर के राजनैतिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR