मसूरी – पर्यटन सीज़न के दौरान शहर में बढ़ती समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम डॉ दीपक सैनी ने नगर पालिका कार्यालय में जल संस्थान, नगर पालिका पेयजल निगम, के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ दीपक सैनी ने बताया कि मॉल रोड में अवैध पटरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुनः अभियान चलाया जाएगा, वही प्रतिबंधित समय में मॉल रोड पर अनियंत्रित दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए पुलिस व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा की शहर में बढ़ती सीवर की समस्या को दुरस्त करने के लिए जल संस्थान को समय समय मॉनिटरिंग कर चैंबरों की नियमित सफाई करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि एनएच द्वारा गांधी चौक से लेकर ज़ीरो प्वाइंट तक टाइल बिछाने के कार्य में तेज़ी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जल संस्थान के सहायक अभियंता टी एस रावत ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट व गृह स्वामियों को सीवर लाइन में किचन वेस्ट न डालने के लिए पूर्व मे कई बार चेतावनी भी दी गई है, कहा की सीवर चैंबरों में अनावश्यक सामग्री डालना भी सीवर चोक होने का मुख्य कारण है शीघ्र ही ऐसे करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
