अतुल अंजान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मसूरी – भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के कार्यकारिणी सदस्य स्व० अतुल अंजान को मजदूर संघ कार्यालय में पार्टी कार्यकृताओं एवं इंडी एलाइंस के घटक दलों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। सीपीआई के सचिव देवी गोदियाल ने स्व० अंजान को याद करते हुए कहा की वह साल 1973 – 74 में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष बने वही से उन्होंने अपना राजनैतिक कैरियर शुरू किया कहा की 80 के दशक में वह एआईएसएफ के राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभरे। वह मसूरी में सीपीआई के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने आते रहे है। उनके निधन से पार्टी ने अपना क्रांतिकारी साथी खो दिया है।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने अतुल अंजान को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा की उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई वह एक प्रखर वक्ता होने के साथ साथ राजनीति की हर पहलू पर अपनी गहरी समझ रखने वाले शख्सियत थे उनके असमय हमारे बीच से चले जाने से इंडी अलाइंस के लिए भी गहरी क्षति है। पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरपी बडोनी, सीटू के सचिव भगवान सिंह चौहान, आम आदमी प्रवक्ता प्रकाश राणा ने भी अपने विचार व्यक्त कर अतुल अंजान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, असलम खान, पूरण नेगी, संजय टम्टा सहित ट्रेड यूनियनों के कार्यक्रता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR