नाग देवता मंदिर में किया गया विशाल मेले का आयोजन।

मसूरी – मसूरी के निकटवर्ती ग्राम तुनेटा में नाग देवता मंदिर समिति द्वारा वार्षिक विशाल मेले का आयोजन किया गया जिसमे आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की मनोकामनाएं की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील रौंछेला ने बताया की यह मेला विगत 30 साल से हर वर्ष मनाया जाता है मेले में मसूरी, जौनपुर, देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी श्रद्धा से देव डोली के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करते है कहा की क्षेत्र वासियों की नाग देवता के प्रति अटूट आस्था है। मेले में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों ने ढोल की थाप पर पारंपरिक लोकनृत्य कर मेले का भरपूर आनंद लिया। वही मेले में मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR