विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बड़ रहे है : नड्डा

मसूरी – बदलते, बढ़ते एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे है इसके लिए सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता होती है, जब विश्व के बड़े देश अर्थनीति और मानवता के अंतर को महसूस नही का पा रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देश को उबारकर एक नजीर पेश की है।

उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मसूरी के गांधी चौक में अयोजित विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को मुख्यधारा में रख कर ब्राइब्रेंट विलेज के तहत 51 गांव को चिन्हित कर 500 विभिन्न योजनों के लिए 758 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। कहा की आज उत्तराखंड में 22 प्रोजेक्टों के तहत 947 किलोमीटर बॉडर की सड़कें बनाई जा रही है। उन्होंने कहा की ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण सहित मसूरी में पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से किए जा रहे है।

नड्डा ने कहा की यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है वही राज्य के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष्मान के साथ साथ अटल आयुष्मान योजना को जोड़ते हुए 52 लाख कार्ड जारी कर राज्य की जनता को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर दिलाया है, उन्होंने टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने के लिए कार्यक्रताओं का आवाहन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश के चहमुखी विकास की ओर अग्रसर है प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सक्त करवाई की है वही धर्मांतरण को रोकने व नकल विरोधी कानून को लागू किया है कहा की जनता से मिल रहे अपर जनसमर्थन के चलते एनडीए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्षा गीता कुमाई, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल, रजत अग्रवाल, रमेश खंडूरी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यक्रता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कुशाल राणा व भा ज यु मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

admin
admin

संपादक - विमल नवानी