क्या रजत अग्रवाल कल हो सकते हैं भाजपा में शामिल ?

मसूरी – मसूरी ट्रेडर्स एवं वैलफेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल कल (सोमवार) को मसूरी में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की चुनावी जनसभा में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है।

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार रजत अग्रवाल के कल भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की महज औपचारिकता शेष रह गई है वह पिछले काफी समय से भाजपा मसूरी मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेते रहे है, वही भाजपा मसूरी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी व्यापार संघ द्वारा अयोजित कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके है।

गौरतलब है की व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कार्यशैली की कई मंचो पर जमकर प्रशंसा भी कर चुके है वही उनके भाजपा मंडल के वरिष्ट पदाधिकारियों के साथ घनिष्ट संबंध बताए जाते है जिससे उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR