“राजा बनाम प्रजा” के बीच लड़ा जाएगा टिहरी लोकसभा चुनाव : गुनसोला

: टिहरी झील के लिए नही बना कोई मास्टर प्लान।

: टिहरी संसदीय क्षेत्र से सुखा दूर किया जायेगा।

मसूरी – टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की वह सामाजिक, आर्थिक न्याय, पलायन, बेरोजगारी, अन्याय सहित जनता की मूलभूत समस्याओं जैसे अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे।

बकौल गुनसोला यह चुनाव राजा बनाम प्रजा की लड़ाई के आधार पर भी लड़ा जाएगा कहा की टिहरी संसदीय क्षेत्र की जनता पिछले 10 वर्षो से विकास की बाट जोट रही है जिसकी जवाबदेही वर्तमान जनप्रतिनिधि की है। उन्होंने कहा की आज भी पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के परिजन न्याय के लिए सड़को पर संघर्ष कर रहे है। वही अभी तक धरातल पर टिहरी झील के लिए कोई मास्टर प्लान नहीं बनाया गया है, राज्य के चहुंमुखी विकास का दावा करने वाली डबल इंजन की सरकार ने टिहरी झील में पर्यटकों के लिए एक छतरी तक नही लगाई है, परिवर्तन की लहर टिहरी से होकर दिल्ली तक पहुंचेगी।

इस मौके पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश राव, राजेश प्रताप मल्ल, मुकेश जुयाल सहित पार्टी कार्यक्रता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR