: बातो ही बातो में कर चुके है कैबिनेट मंत्री की गणेश प्रक्रिमा।
: कार्यक्रम में भाजपाइयों से भी कराए वस्त्र वितरण।
मसूरी ट्रेडर्स एवं वैलफेयर एसोशिएशन और रजत अग्रवाल द्वारा टाउन हॉल सभागार में निशुल्क नए वस्त्र वितरण कार्यक्रम में जुटाई गई अप्रत्याशित भीड़ से शहर के राजनैतिक हलकों में चर्चाओं का बाज़ार गरम है।
विगत तीन वर्षो से सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन करते आ रहे रजत अग्रवाल के लिए आज के कार्यक्रम में जुटी भीड़ आगामी नगर पालिका चुनाव में संजीवनी साबित हो सकती है कार्यकर्म में उन्होंने चुनाव लडने की अनौपचारिक घोषणा भी कर डाली। छात्र राजनीति से उभरे रजत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक मंचो पर वह अपने आप को कांग्रेस पृष्टभूमि का बताते रहे है, लेकिन विगत रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस से पूर्व भाजपा मंडल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम में वह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कार्यशैली की तारीफ करते नही थके और बातो ही बातो मे उनकी गणेश प्रक्रिमा भी कर डाली तभी से उनके भाजपा का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वही भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मोहन पेटवाल ने रजत अग्रवाल द्वारा कोरोना काल से लेकर अभी तक किए गए जनसेवा के कार्यों की सराहना कर लगे हाथों उन्हे भाजपा मे शामिल होने का निमंत्रण दे दिया।