संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने कुलड़ी पुलिस चौकी, पिक्चर पैलेस बैरियर का किया घेराव, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

मसूरी – विगत बुधवार रात्रि लगभग 10:16 बजे सिविल अस्पताल सैपलिंग स्टेट के निकट 28 वर्षीय युवक सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से आक्रोशित उसके परिजनों के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों ने कुलड़ी पुलिस चौकी व पिक्चर पैलेस बैरियर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जिससे मॉल रोड पर घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहा घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और सीओ मसूरी मौके पर पहुंचे।

वहीं, पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है था कि दोषी जीप चालक युवक को हमारे सामने लाया जाए हम ही उसके द्वारा किए गए कृत्य का न्याय करेंगे। उन्होंने कहा कि सतीश का साज़िशन मर्डर किया गया है जिसके लिए दोषियों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए साथ की मृतक सतीश के घरवालों को उचित मुआवज़ा दिया जाना चाहिए और जो अन्य दोषी फरार है उनकी शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।

 

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पिक्चर पैलेस बैरियर पर पहुंच कर मृतक सतीश के परिवार वालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन नियमों के तहत ही कार्य किया जाएगा व बतौर नगर पालिका अध्यक्ष मैं अपने कर्मचारी के साथ खड़ी हूँ।

सीओ मसूरी जगदीश चंद्र पंत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पहुंचे और मृतक युवक के परिजनों और अन्य लोगों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कल रात 112 में माध्यम से सूचना आई थी कि एक व्यक्ति को मारा गया है जबकि वह अस्पताल में भर्ती थे उनके शरीर पर अंदरूनी चोटें आ रखी थी जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी, आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है उससे गहन पूछताछ की जा रहा है और विवेचना गतिमान है, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पंत ने बताया कि इस घटना को प्रथम दृश्यता हत्या माना जा रहा है वहीं घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिले है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR