राज्य आंदोलनकारियों ने डॉ० हरिमोहन गोयल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मसूरी- सीबीआई के मुकदमे में निरूद्ध रहे राज्य आन्दोलनकारी डॉक्टर हरिमोहन गोयल के आकस्मिक निधन से समस्त राज्य आन्दोलनकारी स्तब्ध है। मसूरी राज्य आन्दोलन कारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाय।

मसूरी राज्य आन्दोलनकारियों ने डा. हरिमोहन गोयल के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंच के संरक्षक जय प्रकाश उत्तराखंडी अध्यक्ष देवी गोदियाल नरेन्द्र पडियार अनिल गोदियाल ने कहा कि डा. हरिमोहन गोयल ने जहां राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई वहीं उन्हें 14 साल तक सीबीआई के मुकदमे झेलने पड़े व अपने खर्चे पर वह इलाहाबाद जाते थे। वहीं उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई। डा. गोयल जहां सामाजिक सेवा कार्यो में अग्रणी रहते थे वहीं धार्मिक संस्थाओं से भी जुडे रहे व श्री सांई मंदिर के अध्यक्ष पद पर रहे।

श्रद्धाजलि देने वालों में राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूरण जुयाल, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भण्डारी, कमल भंडारी, धनेंद्र पुंडीर, भगवान सिंह रावत, आर डी गुप्ता, अनिल गोयल, कुशाल सिंह राणा, विजय रमोला आदि राज्य आन्दोलनकारियों ने श्रद्धांजलि दी। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने भी डा. हरिमोहन गोयल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया व कहा कि वह आंदोलनकारी के साथ सरल स्वभाव के व्यक्ति थे व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान दिया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR