मसूरी के सभी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान समारोह की सूचना न देने पर आंदोलनकारियों ने जताई नाराज़गी, आनन फानन में सम्मान समारोह कराने का लगाया आरोप।

: आज जो हुआ यह आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है, आश्चर्य की बात है कि प्रशासन के पास आंदोलकारियों कि पूरी लिस्ट तक नहीं है – देवी गोदियाल, अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारियों मंच

मसूूरी – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी आंदोलनकारियों को सूचना न देने पर आक्रोश व्यक्त किया गया व इसे आंदोलनकारियों का अपमान बताया गया।

इस मौके पर प्रमुख आंदोलनकारी मनोज सैली ने कहा कि उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन में छह साल दिए व जब कोई जुलूस निकालने में डरते थे तब तीन चार लोग होते थे जिनमें वह स्वयं होते थे, लेकिन उन्हें सम्मान समारोह की सूूचना नही दी गयी। प्रदेश सरकार आंदोलनकारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई केवल गोली नहीं लगी वहीं इलाहाबाद तक अपने खर्चे पर जाते थे। राज्य बनने के बाद कोई अपेक्षा भी नही थी लेकिन जब आंदोलनकारियों का सम्मान होता है तो सूचना सभी को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आज मंत्री व मुख्यमंत्री बने है वह राज्य निर्माण के कारण बने है, उन्हें आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझना चाहिए व उनका सम्मान करने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

इस मौके पर आंदोलकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने भी कहा कि आज जो हुआ यह आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं अपमान है आश्चर्य की बात है कि प्रशासन के पास पूरी लिस्ट तक नहीं है व कई शहीदों के परिजनों को भी सूचना नहीं दी गयी। जबकि प्रशासन की ओर से कहा गया कि सबको फोन कर दिया गया है करीब दस से ग्यारह लोग है जिनका फोन नहीं मिला व उनकी लिस्ट उन्होंने मुझे भेजी व उन्होंने उनको फोन किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR