उत्तरकाशी से देहरादून जा रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक व हेल्पर हुए घायल।

मसूरी – आज सुबह लगभग 6 बजे श्री हरी एंबुलेंस सर्विस वाहन उत्तरकाशी से देहरादून जाते हुए भट्टा फॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें सवार चालक व हेल्पर घायल होगए, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 8.11.26 को समय लगभग सुबह 6 बजे एक एम्बुलेंस श्री हरि एम्बुलेंस सर्विस संख्या UK14 TA0775 उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी भट्टा फाल के पास मोड पर ब्रेक ना लगने से पैराफिट को तोड़कर खाई के ढलान पर पत्थर में अटक गई। जिसे चालक हृदय नंद यादव पुत्र श्री हरि नारायण यादव निवासी पटेल नगर देहरादून एवं हेल्पर नितिन पुत्र साहब सिंह निवासी रामराज उत्तर प्रदेश,उक्त दोनों को हल्की छोटे आई है। क्रेन से वाहन को भी निकलवा दिया गया है। जिसमें आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR